Banner 468

Facebook
RSS
Showing posts with label Teacher Day. Show all posts
Showing posts with label Teacher Day. Show all posts

शिक्षक दिवस और गुरु पूर्णिमा पर सुन्दर दोहे

शिक्षक एंव गुरू के लिए सुन्दर दोहे


शिक्षक दिवस और गुरु पूर्णिमा पर सुन्दर दोहे - Hindi Dohe for Teacher's Day and Guru Purnima



गुरु की उर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार.
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार.


गुरु का सद्सान्निध्य ही,जग में हैं उपहार.
प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार.


गुरु वशिष्ठ होते नहीं, और न विश्वामित्र.
तुम्हीं बताओ राम का, होता प्रखर चरित्र?


गुरुवर पर श्रद्धा रखें, हृदय रखें विश्वास.
निर्मल होगी बुद्धि तब, जैसे रुई- कपास.


गुरु की करके वंदना, बदल भाग्य के लेख.
बिना आँख के सूर ने, कृष्ण लिए थे देख.


गुरु से गुरुता ग्रहणकर, लघुता रख भरपूर.
लघुता से प्रभुता मिले, प्रभुता से प्रभु दूर.


गुरु ब्रह्मा-गुरु विष्णु है, गुरु ही मान महेश.
गुरु से अन्तर-पट खुलें, गुरु ही हैं परमेश.


गुरु की कर आराधना, अहंकार को त्याग.
गुरु ने बदले जगत में, कितने ही हतभाग.


गुरु की पारस दृष्टि से , लोह बदलता रूप.
स्वर्ण कांति-सी बुद्धि हो,ऐसी शक्ति अनूप.


गुरु ने ही लव-कुश गढ़े , बने प्रतापी वीर.
अश्व रोक कर राम का, चला दिए थे तीर.


गुरु ने साधे जगत के, साधन सभी असाध्य.
गुरु-पूजन, गुरु-वंदना, गुरु ही है आराध्य.


गुरु से नाता शिष्य का, श्रद्धा भाव अनन्य.
शिष्य सीखकर धन्य हो, गुरु भी होते धन्य.


गुरु के अंदर ज्ञान का, कल-कल करे निनाद.
जिसने अवगाहन किया, उसे मिला मधु-स्वाद.


गुरु के जीवन मूल्य ही, जग में दें संतोष.
अहम मिटा दें बुद्धि के, मिटें लोभ के दोष.


गुरु चरणों की वंदना, दे आनन्द अपार.
गुरु की पदरज तार दे, खुलें मुक्ति के द्वार.


गुरु की दैविक दृष्टि ने, हरे जगत के क्लेश.
पुण्य -कर्म- सद्कर्म से, बदल दिए परिवेश.


गुरु से लेकर प्रेरणा, मन में रख विश्वास.
अविचल श्रद्धा भक्ति ने, बदले हैं इतिहास.


गुरु में अन्तर ज्ञान का, धक-धक करे प्रकाश.
ज्ञान-ज्योति जाग्रत करे, करे पाप का नाश.


गुरु ही सींचे बुद्धि को, उत्तम करे विचार.
जिससे जीवन शिष्य का, बने स्वयं उपहार.


गुरु गुरुता को बाँटते, कर लघुता का नाश.
गुरु की भक्ति-युक्ति ही, काट रही भवपाश.
[ Read More ]

शुक्र है शिक्षक हूँ...


"शुक्र है शिक्षक हूँ" 

नेता नहीं, एक्टर नहीं, रिश्वत खोर नहीं,
शुक्र है शिक्षक हूँ , कुछ और नही...


न मैं स्पाइसजेट में घूमने वाला गरीब हूँ,
न मैं किसी पार्टी के करीब हूँ...
कभी राष्ट्रीयता की बहस मैंने ही शुरू की थी ..
मैं जन धन का लूटेरा या टैक्स चोर नहीं,
शुक्र है शिक्षक हूँ कुछ और नहीं...


न मेरे पास मंच पर चिल्लाने का वक्त है ,
न मेरा कोई दोस्त अफज़ल, याकूब का भक्त है...
न मुझे देश में देश से आज़ादी का अरमान है,
न मुझे 2-4 पोथे पढ़ लेने का गुमान है..
मेरी मौत पर गन्दी राजनीति नहीं, कोई शोर नही,
शुक्र है शिक्षक हूँ, कुछ और नही ..

मेरे पास मैडल नही वापस लौटाने को,
नक़ली आँसू भी नही बेवजह बहाने को...
न झूठे वादे हैं, न वादा खिलाफी है,
कुछ देर चैन से सो लूँ इतना ही काफी है...
बेशक खामोश हूँ, मगर कमज़ोर नही,
शुक्र है शिक्षक हूँ कुछ और नही..


मैं और सड़क एक जैसे कहलाते हैं,
क्योंकि हम दोनों वहीं रहते है,
लेकिन सबको मंजिल तक पहुँचाते हैं,
रोज़ वही कक्षा, वही बच्चे,
पर होता मैं कभी बोर नहीं,
शुक्र है शिक्षक हूँ ... कुछ और नहीं..

  Happy Teachers Day...
[ Read More ]

शिक्षक दिवस पर सन्देश और अनमोल-वचन का संग्रह

Happy Teachers Day Hindi Quotes Collection


शिक्षक दिवस पर व्हाट्सअप सन्देश और अनमोल-वचन
 Collection of Teacher's Day Wishes, Messages & Quotes for  WhatsApp/Facebook

माँ-बाप की मूरत है गुरू … इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरू…

गुरु ब्रह्मा , गुरु विष्णु , गुरु देवो महेश्वरा , गुरु साक्षात पारब्रह्म , तस्मे श्री गुरु देव नमः

गुरु गोविन्द दौऊ खड़े का के लागो पाय बलिहारी गुरु आप ही गोविन्द दियो बताये!

हम अपने जीवन के लिए माता पिता के ऋणी होते हैं लेकिन एक अच्छे व्यक्तित्व के लिए हम एक शिक्षक के ऋणी होते हैं |

वक्त का हर एक लम्हा शिक्षा देता हैं वास्तव में समय एवम अनुभव ही हमारे प्राकृतिक शिक्षक हैं |

शिक्षक में दो गुण निहित होते हैं – एक जो आपको डरा कर नियमों में बाँधकर एक सटीक इंसान बनाते हैं और दूसरा जो आपको खुले आसमा में छोड़ कर आपको मार्ग  प्रशस्त करते जाते हैं |

आज के प्रतिस्पर्धा के समय में आपका विरोधी ही आपका सबसे अच्छा शिक्षक हैं |


जन्म दाता से ज्यादा महत्व शिक्षक का होता हैं क्यूंकि ज्ञान ही व्यक्ति को इंसान बनाता हैं जीने योग्य जीवन देता हैं |



एक बेहतर शिक्षक सफलता का चढ़ाव नहीं अपितु असफलता का ढलान हैं |


जो असफल होकर निचे गिरते हैं वास्तव में वही शिक्षित होते हैं क्यूंकि जब वे वापस अपना नया रास्ता बनाते हैं उन्हें आतंरिक भय नहीं सताता |


किसी शिष्य को उसके वास्तविक गुणों एवम अवगुणों से उसका परिचय करवाना ही एक सच्चे शिक्षक का परिचय हैं |


हर किसी की सफलता की नींव में एक शिक्षक की भूमिका अवश्य होती हैं | बिना प्रेरणा के किसी भी ऊँचाई तक पहुंचना असम्भव हैं |



एक सफल शिक्षक वही हैं जिसमे सहनशीलता एवम सकारात्मकता होती हैं |


माँ ही जीवन की वास्तविक शिक्षिका होती हैं क्यूंकि वही हमें करुण एवम आदर का भाव देती हैं | यही भाव सीखने की कला विकसित करते हैं |


शिक्षक स्वयम कभी बुलंदियों पर नहीं पहुँचते लेकिन बुलंदियों पर पहुँचने वालो को शिक्षक ही निर्मित करते हैं |


किसी महान देश को महान बनाने के लिए माता पिता एवम शिक्षक ही ज़िम्मेदार होते हैं |


चीर अंधकार से एक शिक्षक ही बाहर निकाल सकता हैं |


एक शिक्षक आपको डराता हैं लेकिन इसमें भलाई छिपी होती हैं |



शिक्षक बनना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व हैं | शिक्षा ही मनुष्य को देश भक्त या आतंकवादी बना सकती हैं |


एक विद्यालय का नाम अच्छे छात्रों से नहीं बल्कि बेहतरीन व्यक्तित्व वाले शिक्षकों से होना चाहिये |


शिक्षक के पास ही वो कला हैं जो मिट्टी को सोने में बदल सकती हैं |


किताबे एवम अनमोल वचन भी जीवन में शिक्षक की भूमिका अदा करती हैं |

[ Read More ]

शिक्षक दिवस पर शायरी और कविता का अनोखा संग्रह

शिक्षक दिवस पर शायरी और कविता का अनोखा संग्रह

शिक्षक दिवस पर शायरी और कविता का अनोखा संग्रह
Happy Teachers Day Wishes & Shayari In Hindi

गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरू ने मुझे एक अच्छा
इंसान बना दिया

ले गए आप इस स्कूल को उस मुकाम पर ,
गर्व से उठते हैं हमारे सर , हम रहे ना रहे कल ,
याद आएंगे आपके साथ बिताये हुए पल ,
हमे आपकी जरुरत रहेगी हर पल।

गुरु का महत्व कभी होगा ना कम,
भले कर ले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो है इंटरनेट पे हर प्रकार का ज्ञान,
पर अच्छे बुरे की नहीं है उसे पहचान...

तुमने सिखाया ऊँगली पकड़ कर चलना,
तुमने सिखाया कैसे गिरने के बाद सम्भलना,
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे है आज इस मुकाम पे,
आज शिक्षक दिवस के दिन करते है आभार सलाम से …

सही क्या है ? गलत क्या है ? ये सबक पढ़ाते हैं आप,
झूठ क्या है ? सच क्या है ? ये बात समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी ,राहों को सरल बनाते हैं आप।

गुरूदेव के श्रीचरणों में
श्रद्धा सुमन संग वंदन
जिनके कृपा नीर से
जीवन हुआ चंदन
धरती कहती, अंबर कहते
कहती यही तराना
गुरू आप ही वो पावन नूर हैं
जिनसे रौशन हुआ जमाना




गुरु का महत्व कभी न होगा कम,
भले कर ले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो हैं इंटरनेट पे हर प्रकार का ज्ञान,
पर अच्छे बुरे की नहीं हैं उसे पहचान।

हमारा मार्गदर्शक बनने,
हमें प्रेरित करने और
हमें वो बनाने के लिए
जो कि हम आज हैं,
हे शिक्षक आपका धन्यवाद.

अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरुवर के चरणों में रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम,
तो गुरुवर ने राह दिखाई है.

गुरू बिना ज्ञान कहाँ,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहाँ।
गुरू ने दी शिक्षा जहाँ,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहाँ।
शिक्षक दिवस पर आप सब को हार्दिक बधाई हो...
Happy Teacher's Day to All of You
[ Read More ]

शिक्षक दिवस पर कविता/शायरी Collection

शिक्षक दिवस पर कविता/शायरी - Happy Teacher's Day

5 सितम्बर - शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस 


गुरु की महिमा क्या कहे, निर्मल गुरु से ही होए |
बिन गुरुवर, जीवन कटु फल सा होए ||


जीवन का मार्ग कठिन हैं
सत्य का विचार कठिन हैं
पर जो हर हाल में सत्य सिखाये
वही एक सफल शिक्षक कहलाये


चंद शब्दों में नहीं होती बयाँ,
ईश्वर के तुल्य हैं जिनकी काया,
ऐसे गुरु वर को शत शत नमन,
उनके चरणों में जीवन अर्पण।


शिक्षक हैं एक दीपक की छवि,
जो जलकर दे दूसरों को रवि,
ना रखता वो कोई ख्वाइश बड़ी,
बस शिष्य की सफलता ही हैं खुशियों की लड़ी


कड़ी धूप में जो दे वृक्ष सी छाया
ऐसी हैं इनके ज्ञान की माया
नहीं होता कोई रक्त सम्बन्ध
फिर भी हैं जीवन का अनमोल बंधन


भीड़ में हैं एक गुरु ही अपना
दिखाये जो जीवन का सपना
पग पग पर देते वो दिशा निर्देश
गुरु से ही सजे जीवन परिवेश


ना तारीफ के शब्दों की हैं उसको चाहत
ना महंगे उपहारों से होती उसकी इबादत
उसे मिलती हैं तब ही आत्मीय शांति
जब फैलती हैं विश्व में शिष्य की कान्ति


सफल जीवन सजता हैं सपनो से
जो मिलता हैं किसी गुरु की दस्तक से
जीवन सूर्य सा प्रकाशित हो उठता हैं
जब साथ एक सच्चे गुरु का मिलता हैं |


बिन गुरु नहीं होता जीवन साकार,
सिर पर होता जब गुरु का हाथ,
तभी बनाता जीवन का सही आकार,
गुरु ही हैं सफल जीवन का आधार।।



जीवन जितना सजता हैं माता-पिता के प्यार से
उतना ही महकता हैं गुरु के आशीर्वाद से
समाज कल्याण में जितने माता पिता होते हैं खास
उतने ही गुरु के कारण देश की होती हैं साख
[ Read More ]